व्यय प्रेक्षक ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
बिलासपुर । बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव ने आज जिला कार्यालय का भ्रमण कर लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार की गई तमाम व्यवस्थाओं एवं उनकी काम-काज की प्रगति के प्रति संतुष्टि जाहिर की। व्यय से जुड़े नोडल अधिकारियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर आगामी तैयारियों की समीक्षा की गई। श्री नामदेव ने चुनाव संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए स्थापित सी विजिल केन्द्र, चुनाव नियंत्रण कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, व्यय अनुविक्षण ईकाई आदि का अवलोकन किया और उनकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सजग होकर सभी को आयोग के निर्देशों के अनुरूप तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। श्री नामदेव ने इन ईकाईयों द्वारा संधारित विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कम्प्यूटर पर बैठकर सी-विजिल एप्प सेे समस्या निदान की प्रक्रिया देखी। बताया गया कि अब तक सी-विजिल के जरिए 9 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका समाधान कर लिया गया है। एमसीएमसी कक्ष के नोडल अधिकारी मुनुदाऊ पटेल ने मीडिया मॉनीटरिंग एवं पेड न्यूज के लिए की गई व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर एवं व्यय लेखा के नोडल मनीष साहू सहित तमाम नोडल अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध