मशहूर गिटारवादक डिकी बेट्स का 80 साल की उम्र में हुआ निधन
दिग्गज ऑलमैन ब्रदर्स बैंड के प्रभावशाली गायक, गीतकार और गिटारवादक डिकी बेट्स के फैंस लिए हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। सिंगर का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बता दें, इन्हें ऑलमैन ब्रदर्स बैंड के संस्थापक सदस्य के रूप में जाना जाता रहा है। डिकी बेट्स के इंस्टाग्राम पर उनके परिवार की तरफ से उनके निधन की पुष्टी की गई है। उन्होंने डिकी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अत्यंत दुख और भारी मन के साथ बेट्स परिवार फॉरेस्ट रिचर्ड 'डिकी' बेट्स के 80 वर्ष की आयु में शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करता है।महान कलाकार, गीतकार, बैंडलीडर और परिवार के मुखिया का आज ऑस्प्रे, फ्लोरिडा में उनके घर पर उनके परिवार के सामने निधन हो गया। डिकी जीवन से भी बड़े थे और उनकी क्षति दुनिया भर में महसूस की जाएगी। इस कठिन समय में परिवार आने वाले दिनों में उनकी निजता के लिए प्रार्थना और सम्मान की मांग करता है। अधिक जानकारी उचित समय पर आएगी।बता दें, बेट्स ने 1969 में भाइयों डुआने और ग्रेग ऑलमैन, बेरी ओकले, बुच ट्रक्स और जैमो जोहानसन के साथ ऑलमैन ब्रदर्स बैंड की सह-स्थापना की थी। उसी साल अपना स्व-शीर्षक डेब्यू भी जारी किया था। वह दक्षिणी रॉक बैंड में से एक बन गए और विशेष रूप से अपने टूरिंग करियर के लिए जाने जाते थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन