कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देररात से मौसम ने करवट ली है। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है, कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई हैं।
दरअसल, कल देररात से जिले में मौसम ने करवट ली है। आसमानों में बादलो का डेरा रहा तो नार्थ छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखाई दे रहा है और आज सुबह से रुक रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। इलाके में घना कोहरा छा गया जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। जिसके चलते सड़को में वाहनों की रफ्तार में भी कोहरे के असर दिखाई दिया।
बारिश के बाद ठंड बढ़ने से तो कोहरे का असर ट्रेन की रफ्तार पर भी पड़ा है ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। तो ग्रामीण इलाकों और अमरकंटक की तराई में स्थित छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाको में रहने वाले ग्रामीणों की समस्या भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ठंड अपने पूरे चरम पर रहने के आसार हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन