दुर्घटना से बाल-बाल बचीं जेनेलिया, फैंस ने ली राहत की सांस
बीते दिन गुरुवार को अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उन्हें एक दुर्घटना से बाल-बाल बचते देखा जा सकता है। इसे देख एक्ट्रेस के फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ जेनेलिया के साथ। देखें वीडियो।
बैठने से पहले ड्राइवर ने चलाई कार
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने निकली थीं। इस वीडियो में एक्ट्रेस को अपने बच्चों को कार में बिठाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह खुद कार के अंदर बैठने जाती हैं, लेकिन जैसे ही वह अंदर जाने वाली होती हैं, ड्राइवर गाड़ी चलाने लगता है। इस वजह से जेनेलिया अपना संतुलन खो देती हैं, लेकिन वह जल्दी से अपने आप को संभाल लेती हैं और ड्राइवर भी तुरंत कार रोक देता है। हालांकि, इससे अभिनेत्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
नेटिजंस हुए चिंतित
अभिनेत्री का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उनके फैंस ने चिंता जताते हुए सावधानी रखने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, ‘जल्दी हो गई थी क्या भाई, जरा देखे के।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि ड्राइवर को देखना चाहिए था। इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा कि बाल-बाल बची।
जेनेलिया डिसूजा का वर्कफ्रंट
जेनेलिया डिसूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आएंगी, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अभिनेत्री को कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ में देखा गया था।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा