सरगुजा में लड़कियों ने एक-दूसरे के पकड़े बाल जड़े थप्पड़
सरगुजा । छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल क्षेत्र में आए दिन लड़के-लड़कियों के बीच विवाद होने की बात अब आम सी हो गई। आए दिन लड़कियों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार की दोपहर अम्बिकापुर शहर के पीजी कॉलेज मैदान में चार लड़कियां बॉयफ्रेंड की बात को लेकर आपस में भिंड गई। इसमें दो युवतियां एक युवती के बाल पकड़कर खिंचती रहीं। जबकि एक अन्य लड़की उनका बीच बचाव करते हुए नजर आई। वहां मौजूद लड़कों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर खूब सुखियां बटोरी। दरअसल, बताया जा रहा है कि दो युवतियां एक ही लड़के को पसन्द करती है। इस बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान स्थित हैंडबॉल ग्राउंड के पास सड़क पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट शुरु कर दी। इस बीच देखते ही देखते दो-दो लड़कियों का गुट बन गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दो लड़कियां एक युवती के बाल पकड़कर खींचने लगीं।
लड़कों ने मारपीट का वीडियो बनाया
लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लड़कों ने अपने-अपने मोबाइल में बना लिया। एक-दो लड़के छुड़ाने जाने लगे तो वहां मौजूद अन्य लड़कों ने मना कर दिया। वहीं लड़के बीच-बीच में कमेंट्स भी करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़कियां कहां की हैं, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई