आयुष्मान योजना शुरू करने अपोलो अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस
बिलासपुर । अपोलो अस्पताल को शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकरण न कराने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अनिल श्रीवास्तव द्वारा जारी इस नोटिस में अस्पताल प्रबंधन को सात दिनों के भीतर पंजीकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व भी कई बार अपोलो अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हाल ही में स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने भी अस्पताल प्रबंधन को आयुष्मान योजना शुरू करने के लिए फटकार लगाई थी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पतालों का इस योजना में पंजीकृत होना आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से उम्मीद है कि अपोलो अस्पताल जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण कराकर मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ