भारतीय कपल को 33 साल की जेल
लंदन। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने एक भारतीय कपल को 33 साल की सजा सुनाई है। इस कपल पर ड्रग तस्करी के आरोप थे। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी के मुताबिक आरती धीर और कवलजीत सिंह रायजादा ने 600 करोड़ की 514 किलोग्राम कोकीन ऑस्ट्रेलिया स्मगल की थी। दोनों को 2021 में ब्रिटेन के हैनवेल शहर में गिरफ्तार किया गया था। इस कपल पर अपने 11 साल के सौतेले बेटे की हत्या करने के भी आरोप थे। इसे लेकर भारत सरकार ने ब्रिटेन की सरकार से कपल को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी।
जय शाह एसीसी के चेयरमैन बने रहेंगे
मुंबई। जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बुधवार को एसीसी की एनुअल जनरल मीटिंग में सर्वसम्मति से जय शाह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया। मंगलवार से इंडोनेशिया के बाली में एसीसी की एनुअल जनरल मीटिंग शुरू हुई, जो बुधवार को खत्म हुई। मीटिंग 2 दिन की थी। जय शाह ने 2021 में बांग्लादेश के नजमुल हसन की जगह यह पद संभाला था।
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला