भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जीती टी20 सीरीज
भारतीय फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने शनिवार को अहमदाबाद में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। रवींद्र सांते को उनके असाधारण हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सैंटे ने बल्ले, गेंद और फील्डिंग से महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की जीत सुनिश्चित की।
पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 6 फरवरी को इंग्लैंड का सामना करेगा। पूरी सीरीज में भारत के लिए सैंटे ने दमदार प्रदर्शन किया है। चौथे मैच में की बात करें तो चार ओवर में 21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारत के कप्तान विक्रांत केनी और लोकेश मार्गाडे के बीच तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 50 रन की साझेदारी की। केनी ने 28 रन और मार्गाडे ने 21 रन का योगादान दिया।
सैंटे की कैमियो पारी से भारत ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
सैंटे ने नाबाद 30 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। इसके जवाब में इंग्लैंड 131 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता रहा और तीन गेंद शेष रहते ऑल आउट हो गया। सैंटे ने सलामी बल्लेबाज एलेक्स को रन आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। सनी और अखिल रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लिए।
लियाम ओ'ब्रायन का अर्धशतक न आया काम
इंग्लैंड के लिए लियाम ओ'ब्रायन 44 गेंद में 58 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। बेन सटन 11 रन बनाने में सफल रहे और एंथोनी 25 रन का योगदान दिया। भारत जहां आखिरी मुकाबला जीतकर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा तो वहीं, इंग्लैंड के साथ विदाई लेना चाहेगा।
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम