इंदौर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, बस संचालकों में मचा हडकंप
इंदौर (Indore)। शहर में नियमविरूद्व चल रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग, प्रशासन और यातायात पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक वीडियो कोच बस को पकड़ा गया गया तो उसमें बड़ी मात्रा में खोपरा भरा हुआ था। इसे उत्तर प्रदेश भेजा जाना था। अधिकारियों ने तत्काल खाद्व एवं औषधी प्रशासन के अधिकारियों को बुलाया। जिन्हाेंने उसके सेंपल लिए है। बस को जब्त किया है। टीम ने कुल 6 बसों को जब्त किया है। जबकि 9 बसों से करीब 95 हजार का जुर्माना शुल्क वसूल किया गया है।
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीते दिनों कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन में संयुक्त जांच दल ने मंगलवार को वर्ल्ड कप चौराहा और तीन इमली बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाते हुए यात्री सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार की दिशा में बड़ी कार्रवाई की। शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान परमिट, फिटनेस, इमरजेंसी गेट, फायर सेफ्टी सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, एचएसआरपी, रिफ्लेक्टर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 बसों को जप्त किया गया, 9 बसों से ₹95,000 का जुर्माना वसूला गया, 2 बसों से ₹1.64 लाख टैक्स की वसूली की गई और 1 बस की फिटनेस रद्द की गई। इस दौरान टीम को एक पब्लिक वीडियो फुटेज भी प्राप्त हुआ, जिसमें एक प्राइवेट पासिंग मैजिक वाहन पालदा रोड पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्कूल ले जाते हुए दिखाई दी। वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एसडीएम ओम नारायण बड़कुल ट्रैफिक एसीपी मनोज खत्री, सहित पूरी जांच टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि यह संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव