अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बलिया में बाल तस्करी मामले में 04 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ बाल तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ भी पुलिस ने किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के चंगुल से दो लापता लड़कियों को भी छुड़ाया गया है।
पुलिस के मुताबिक मनियर थाना क्षेत्र से एक महीने के भीतर दो किशोरियों के लापता होने की शिकायत आई थी। इसमें 24 दिसंबर को 17 वर्षीय कल्यात्री प्रजापति मनियर इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने गई और फिर घर वापस नहीं लौटी। लड़की की मां की शिकायत पर 29 दिसंबर 2024 को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। इसके बाद 13 जनवरी 2025 को कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा अंजलि राजभर (16) भी इसी स्कूल के लिए गई, लेकिन वहां से वह लापता हो गई। इस लड़की की मां ने शिकायत की, जिसके आधार पर 22 जनवरी को मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की गई थी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान पुलिस को अनेक महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिस आधार पर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में राजस्थान के पाली जिले से अशोक कुमार कुमावत (25वर्ष) और किशन भाटी के साथ मनियार के गौरा बगाही (गंगापुर) गांव से मोहन यादव (24वर्ष) और एक 17 वर्षीय लड़के को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों लापता लड़कियों को भी बचाने में सफलता हासिल कर ली है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी दी है। अपराधियों का यह गेंग परिवारों से अलग हुई लड़कियों को अपना निशाना बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि घर से अलग हुई लड़कियों को ये लोग पहले शादी का झांसा देते हैं, फिर घरेलू काम के लिए दूसरे राज्यों में अच्छे दामों पर बेच देते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 35000 रुपये भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस रैकेट की जड़ खोजने में लगी हुई है और गहन जांच व पूछ-परख कर रही है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।