IPL 2026: रियान पराग बोले- सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम के नए कप्तान रियान पराग ने साफ कहा है कि संजू सैमसन की भरपाई करना आसान नहीं होगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके से ट्रेड होकर आरआर में आए सैम करन चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल सकेंगे। आरआर को यह बड़ा झटका है, क्योंकि करन टीम को बैलेंस करते। अब सैमसन और करन जैसे दो बड़े खिलाड़ियों के नहीं होने पर कोच कुमार संगकारा ने नई रणनीति पर बात की है।
रियान ने संजू को लेकर क्या कहा?
सबसे पहले कप्तान रियान पराग ने संजू को लेकर कहा, 'हम सिर्फ ऐसे खिलाड़ियों को खोज सकते हैं जिनके पास संजू जैसी स्किल्स हों, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, जैसे विराट कोहली या रोहित शर्मा को रिप्लेस नहीं किया जा सकता।' सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद राजस्थान के लिए यह एक बड़ा बदलाव है।
ट्रेड और चोट ने बढ़ाई मुश्किलें
राजस्थान ने सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल किया था, लेकिन अब करन के चोटिल होने की खबर ने टीम की तैयारियों को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन ग्रोइन इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में टीम के ऑलराउंड संतुलन पर असर पड़ना तय है।
कप्तानी पर संगकारा का भरोसा
टीम के हेड कोच कुमार संगकारा ने रियान पराग को कप्तान बनाने के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'रियान को कप्तान उनकी क्षमता और परिपक्वता को देखकर बनाया गया है। हमने हर विकल्प पर विचार किया, लेकिन वह इस भूमिका के लिए सबसे सही खिलाड़ी साबित हुए।' संगकारा ने यह भी स्पष्ट किया कि कप्तान चुनते समय किसी खिलाड़ी के क्षेत्र या पृष्ठभूमि को महत्व नहीं दिया गया।
पिछले सीजन की नाकामी से सबक
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीत सकी थी। पराग ने स्वीकार किया कि टीम को करीबी मुकाबलों में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, 'हमने पांच या छह करीबी मैच गंवाए, कुछ तो आखिरी गेंद पर हारे। अगर इस बार वे मैच हमारे पक्ष में जाते हैं, तो तस्वीर बदल सकती है।'
नई रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन
संगकारा के मुताबिक, टीम ने इस बार बैटिंग डेप्थ, स्पिन गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों पर खास ध्यान दिया है। राजस्थान ने स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए नए खिलाड़ियों को जोड़ा है और अब विदेशी बल्लेबाजों व तेज गेंदबाजों के विकल्पों पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने टीम के हर पहलू को बेहतर करने की कोशिश की है, लेकिन असली परीक्षा मैदान पर ही होगी।'
नई शुरुआत की उम्मीद
रियान पराग के लिए यह कप्तानी एक बड़ा मौका है। संगकारा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अब वह पहले से ज्यादा परिपक्व और सोच-समझकर फैसले लेने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों का पूरा समर्थन पराग के साथ है, जिससे राजस्थान एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है।
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश