इजरायल ने ईरान पर किया हमला, राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके
यरुशलम। आशंका थी कि इजरायल ईरान पर जल्द हमला करने वाला है, लेकिन इजरायल ने शुक्रवार सुबह को ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इजरायल ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है, और ईरानी मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी दी गई है।
इजरायल में आपातकाल घोषित, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत
इजरायल ने कहा कि वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका के चलते देश में आपातकाल घोषित कर रहा है। हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मारे गए हैं।
नेतन्याहू ने जारी किया बयान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कुछ ही समय पहले इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन शुरू किया है, जो इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को खत्म करने के लिए एक लक्षित सैन्य अभियान है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इसका खतरा खत्म नहीं हो जाता।
इजरायल कर रहा ईरानी परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला
एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजरायल दर्जनों परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि ईरान के पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है। सीएनएन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कैबिनेट बैठक बुला रहे हैं।
इजरायल ईरान के बीच अमेरिका टकराव नहीं चाहता- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल ईरान के बीच अमेरिका टकराव नहीं चाहता है। इधर अमेरिका ने पश्चिम एशिया के देशों के अपने दूतावासों में राजनयिकों और उनके परिवारीजनों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। इजरायल स्थित दूतावास में नियुक्त लोगों को आवागमन सीमित करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी लोग वहां से निकल जाएं। यह क्षेत्र खतरनाक होने वाला है। ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा।
ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा
ट्रंप ने कहा है कि परमाणु मसले पर वार्ता में प्रगति नहीं हुई तो ईरान पर बमबारी होगी। कहा, लगातार वार्ता के बावजूद उन्हें बहुत कम उम्मीद है कि ईरान यूरेनियम का शोधन कम करने के लिए तैयार हो जाएगा।
अमेरिका और ईरान के अधिकारी करेंगे रविवार को बैठक
इस बीच ओमान के विदेश मंत्री ने कहा है कि परमाणु मसले पर अमेरिका और ईरान के अधिकारी रविवार को छठे दौर की वार्ता करेंगे।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर