हर दिन ₹100 बचाएं और बनें लखपति! इस 'जादुई' स्कीम से बदलें अपनी किस्मत
पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं हमेशा से आम लोगों के बीच भरोसेमंद मानी जाती हैं. इनमें सबसे लोकप्रिय योजना है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम, जिसे सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न देने वाला लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट विकल्प माना जाता है. अगर आप भी बच्चों की शिक्षा या भविष्य के किसी बड़े लक्ष्य के लिए निवेश की सोच रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है.
कौन सी है ये जादुई स्कीम?
PPF स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं. इस पर सरकार की ओर से फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है और सातवें साल से आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है.
लखपति बनने का ये है कैलकुलेशन
अगर आप हर दिन सिर्फ 100 रुपए यानी महीने में 3,000 रुपए PPF खाते में जमा करते हैं, तो साल भर में 36,000 रुपए का निवेश होगा. इस तरह 15 साल तक निवेश करने पर कुल निवेश राशि होगी करीब 5.40 लाख रुपए. ब्याज मिलाकर यह राशि बढ़कर लगभग 9.76 लाख रुपए तक पहुंच जाएगी. यानी आपको कुल 4.36 लाख रुपए का ब्याज लाभ मिलेगा, वो भी टैक्स फ्री.
इस योजना में निवेश करने पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है. इसलिए यह योजना मिडिल क्लास से लेकर नौकरीपेशा लोगों के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल टूल है. बच्चों की कॉलेज फीस, होस्टल खर्च या शादी जैसे भविष्य के बड़े खर्चों को आसानी से मैनेज किया जा सकता है.
कैसे खोल सकते हैं PPF अकाउंट
PPF खाता खोलने के लिए किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन किया जा सकता है. पहचान और पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के साथ आवेदन कर खाता खोला जा सकता है. निवेशक मासिक, तिमाही या वार्षिक आधार पर इसमें पैसा जमा कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार करने में मदद करती है, महज 100 रुपए रोजाना की बचत से आप 15 साल में एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवर तैयार कर सकते हैं, वो भी पूरी तरह टैक्स फ्री.
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।
ओबीसी कोटे के बिना अधूरा है आरक्षण— शोभा ओझा ने सरकार को दी कड़ी चेतावनी