"कुंभ मेला 2025: हेलीकॉप्टर से यात्रा की योजना, जानें यात्रा शुल्क"
काशी| प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा शुरू की गई है। यह आपको काशी से प्रयागराज ले जाएगी। वहां त्रिवेणी स्नान, नौकायन और हनुमानजी के दर्शन कराएंगे और हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र दिखाया जाएगा। करीब तीन घंटे का सफर होगा और इसके लिए आपको करीब 1 लाख 33 हजार रुपये खर्च करने होंगे। एक बार में सिर्फ छह लोग ही जा सकेंगे।पर्यटन विभाग के मुताबिक, आठ फरवरी से यह यात्रा चल रही है और अब तक दो टूर हुए हैं। 12 पर्यटक अब तक यात्रा कर चुके हैं। टूर जोन प्रबंधक अभिषेक सांकृत ने बताया बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से की जा रही है। 19 फरवरी तक बुकिंग फुल हो चुकी है।
इस सुविधा के तहत, श्रद्धालु वाराणसी या प्रयागराज हवाई अड्डे से सीधे त्रिवेणी संगम पहुंचकर पवित्र स्नान कर सकेंगे। इससे उन्हें सड़क यातायात और लंबे इंतजार से बचने का अवसर मिलेगा। यह हेलीकॉप्टर सेवा वाराणसी के बाबतपुर हवाईअड्डे और प्रयागराज हवाईअड्डे से उपलब्ध है। वाराणसी से प्रयागराज हेलीकॉप्टर चार्टर सेवा के आठ लाख रुपये प्रति टि्रप देने होंगे। एक टि्रप में छह लोग होंगे। यानी प्रति व्यक्ति किराया 1.33 लाख रुपये। इस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर सीधे प्रयागराज एयरपोर्ट से बोट क्लब पहुंचेगा, जहां यात्रियों को हेलिपैड के ठीक नीचे मोटर बोट की सुविधा दी जा रही है। इस मोटर बोट के माध्यम से श्रद्धालु संगम स्थल पहुंचकर स्नान करेंगे। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से ही मेला दिखाया जाएगा। यह पूरी यात्रा करीब तीन घंटे की रहेगी।
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता