नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की मंत्री पर लगाए संगीन आरोप
बेतिया। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाए हैं कि बिहार सरकार की मंत्री का भाई जमीन हड़प रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणू देवी के भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद आरोपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की और पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए।।
मंत्री रेणु देवी का भाई रवि कुमार उर्फ पीनू डॉन अपहरण मामले में फरार है। बेतिया में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए के घर और पुष्पांजलि होटल पर छापेमारी भी की, लेकिन वह भाग निकला। हालांकि, रेणु देवी कहती हैं कि उनका भाई से कोई लेना-देना नहीं है। रविवार को बेतिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंत्री के भाई की गाड़ी को जब्त कर क्रेन और जेसीबी की मदद से पूरे शहर में घुमाया।
एसपी ने इसको लेकर कहा कि राज्य में सुशासन का राज है और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। सदर एसडीओपी-1 ने बताया कि अपहरण, आर्म्स एक्ट और रंगदारी मामले के तहत मामला दर्ज किया गया है। रात में टीम ने आरोपी के 2 ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव