एलआईसी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर 9,444 करोड़ हुआ
नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का मुनाफा 49 प्रतिशत बढ़कर 9,444 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का मुनाफा बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,334 करोड़ रुपए रहा था। एलआईसी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के लिए 10 रुपए के अंकित मूल्य पर प्रति शेयर चार रुपए का लाभांश देने का भी फैसला किया है। लाभांश का भुगतान अगले 30 दिन में कर दिया जाएगा। एलआईसी कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में उसकी प्रीमियम आय बढ़कर 1,17,017 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,11,788 करोड़ रुपए थी। एलआईसी की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,12,447 करोड़ रुपए हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,96,891 करोड़ रुपए रही थी।
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन न करने के कारण