भारत की एयर स्ट्राइक के बाद मथुरा हाई अलर्ट पर
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। इसके बाद भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर मथुरा को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पुलिस को भ्रमणशील रखने के लिए कहा।
जागरण संवाददाता, मथुरा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस, पीएसी पूरी तरह सतर्क हो गई है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अभेद कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश के अलावा वृंदावन के बांकेबिहारी, प्रेम मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी गश्त करने एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमणशील रहने को कहा है। जरूरत पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाने को कहा गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। इसके बाद भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर मथुरा को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पुलिस को भ्रमणशील रखने के लिए कहा है। इसी तरह मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस व पीएसी लगाई गई है। रात्रि में पुलिस को प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे जवानों को सतर्क करने के साथ ही जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। संदिग्धों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा जवानों की संख्या में वृद्धि दिखाई दी। एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार सिंह ने जन्मभूमि पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले के संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। अब भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर बिजली निगम के अधिकारी भी सतर्क हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार शाम से माकड्रिल के रूप में शुरू हो गई है। नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे सायरन बजते ही अपने घरों की बिजली को बंद कर दें। स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी, छुट्टियां रद भारत-पाक युद्ध की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी चिकित्सक एवं स्टाफ की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। सभी को अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डा. एके वर्मा ने बताया, माकड्रिल में एंबुलेंस व स्टाफ लगाया गया है। दवा का स्टाक हमारे पास प्रचुर मात्रा में है। सभी एंबुलेंस अपडेट कर ली गई हैं। किसी तरह की समस्या आने पर तत्काल कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी आदि स्वास्थ्य केंद्रों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है
इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति