मायावती का आरोप: कांग्रेस ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा)को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने दोनों दलों पर आरोप लगाया कि ये समय-समय पर एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों को लेकर अपना रुख बदलते रहे हैं और अब महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को भी राजनीतिक फायदा लेने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।मायावती ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी इन वर्गों के आरक्षण को पूरी तरह और गंभीरता से लागू करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों का जिक्र करते हुए दावा किया कि ओबीसी आरक्षण को लागू कराने में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की सरकार और बसपा के प्रयास अहम रहे हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़े मुस्लिमों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने संबंधी आयोग की रिपोर्ट को सपा सरकार ने लंबे समय तक लागू नहीं किया, जबकि बसपा सरकार ने 1995 में इसे लागू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही सपा महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश कर रही है।
महिला आरक्षण को लेकर मायावती ने यह भी कहा कि इसका आधार 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह सत्ता में होती तो उसके फैसले भी भाजपा जैसे ही होते।अपने बयान के अंत में मायावती ने कहा कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय के वास्तविक हितों को लेकर कोई भी पार्टी पूरी तरह गंभीर नहीं रही है। उन्होंने इन वर्गों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपने हितों को समझते हुए आत्मनिर्भर बनने पर ध्यान दें।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।