ऑटो की श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
बिलासपुर। जिले में हर मतदाता को जागरूक करने और मतदान केन्द्र तक लाने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां व्यापक पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसमें हर वर्ग अपनी भागीदारी बखूबी निभा रहा है। जिले के ऑटो चालकों ने भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया है। आरटीओ और यातायात पुलिस के जरिए इस अभियान को गति देते हुए आज स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में स्वीप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑटो चालकों ने ऑटो के जरिए शत प्रतिशत वोट की आकृति बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिला ऑटो संघ के सदस्यों को स्वीप का दूत बनाकर उन्हें लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलायी। बस और ऑटो में 7 मई को वोट देने की अपील युक्त पोस्टर लगाया गया। कलेक्टर ने स्वयं वाहनों में पोस्टर लगाया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नरअमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत और स्वीप के नोडल अधिकारी आर. पी. चौहान, ट्रैफिक डीएसपी संजय यादव, जिला परिवहन अधिकारी असीम माथुर, अपर संचालक योगेश टंडन, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे सहित बढ़़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार ही नही हमारा कर्तव्य भी है। हमें अपने इस कर्तव्य को अवश्य निभाना चाहिए। 5 वर्षो में एक बार हमें यह अवसर मिलता है। कलेक्टर ने ऑटो संघ के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने ऑटो के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश का प्रसार करें और हर मतदाता को चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकरी ने कहा कि ऑटो चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रतिदिन हजारों लोग आपके संपर्क में आते है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में ऑटो संघ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप