थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का हुआ चयन
अंबिकापुर । शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला प्रतिभागी के शामिल होने से परिवार-दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ शहर के खेल प्रेमियों में खुशी देखने को मिल रही है। शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में प्रेक्टिस करती हैं। यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है। लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रैक्टिस कर सकें। ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया।
शिवानी इसके पहले चाइना मिनी गोल्फ में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, जहां वीमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था। वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था. दो वर्ष राजस्थान में ऑल ओवर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहते हुए सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। शिवानी को ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर अवार्ड, एकलव्य बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवार्ड भी मिल चुका है।
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप