विकाशील बनेगा मप्र, 4.21 लाख करोड़ विकास बजट पास
मप्र विधानसभा: शेष सभी विभागों की बजट अनुदान मांगें विधानसभा में एक साथ प्रस्तुत कर स्वीकृत की गईं। विनियोग विधेयक-2 भी ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए के बजट को सदन की मंजूरी मिल गई। सदन की कार्यवाही लगातार 11 घंटे चली।
24 मार्च को अंतिम बैठक
बजट सत्र की अंतिम बैठक 24 मार्च को होगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभी अनुदान मांगों को एक साथ प्रस्तुत करने पर आपत्ति जताते हुए कहा, लोक निर्माण विभाग अभी शेष है। अध्यक्ष ने कहा, समय कम है, 4 अशासकीय संकल्प भी हैं। इन पर शुक्रवार को ही चर्चा हो सकेगी।
वित्त मंत्री ने सभी अनुदान मांगें एक साथ प्रस्तुत कीं
उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी अनुदान मांगें एक साथ प्रस्तुत कीं। इसके बाद राशि वापस लेने के लिए विनियोग क्रमांक 2 विधेयक प्रस्तुत किया गया। कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने आपत्ति जताते हुए कहा, हम बजट पेश करते हैं और अनुमानित घाटे के बारे में बताना शुरू कर देते हैं और राजस्व संग्रहण पूरी तरह से नहीं होता है, तो आने वाले समय में प्रदेश में 2047 में 2 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य कैसे हासिल होगा।
कांग्रेस विधायकों को भी क्षेत्र के विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपए दिए
कांग्रेस विधायकों को भी क्षेत्र के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के 15-15 करोड़ रुपए दिए जाने की मांग की गई। जवाब में देवड़ा ने कहा- मैं सदन को आश्वस्त कर रहा हूं कि सरकार का बजट सभी वर्गों के लिए है। पूरा पैसा प्रदेश के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। इसके बाद सदन ने विनियोग संख्या 2 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।
आरक्षण की हुंकार: लखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, विपक्षी दलों के खिलाफ खोला मोर्चा।
महिला आरक्षण पर महासंग्राम: बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस की देशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस
यूपी में गर्मी का कहर: अब सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे स्कूल, बच्चों को मिली बड़ी राहत।
MP के BJP विधायक Sanjay Pathak को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SLP वापस लेने की अनुमति
सियासी दंगल: सम्राट चौधरी का विपक्ष पर वार, अखिलेश यादव का पलटवार
तप रहा उत्तर प्रदेश: अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, मौसम विभाग की चेतावनी।
MP में लापरवाही पर एक्शन, तीन पुलिस अफसर सस्पेंड
“चुनाव को हाईजैक करना चाहती है BJP” – के.सी. वेणुगोपाल का बड़ा आरोप