राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़
इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने शिलांग में कोर्ट के सामने चुप्पी साधते हुए बयान देने से इनकार कर दिया। जज ने जब पूछा कि क्या इस मामले में बयान देना चाहते हो, तो दोनों ने मना कर दिया।
पुलिस का कहना है कि भले ही आकाश व आनंद ने अपराध स्वीकार नहीं किया। कोर्ट में अपने बयान नहीं दिए, लेकिन थाने में पूछताछ के दौरान व क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान दोनों ने कैमरे के सामने अपना अपराध कबूला है। इसके अलावा अन्य पुख्ता सबूत भी मेघालय पुलिस के पास हैं।
23 मई को हुई थी राजा की हत्या
बता दें कि 11 मई को शादी के बाद 20 मई को राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून पर गए थे। वहां राजा की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिलांग पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम और इंदौर से उसके प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा सुपारी किलर विक्की उर्फ विशाल, आनंद और आकाश को गिरफ्तार किया है।
आकाश और आनंद को न्यायालय में किया गया पेश
पिछले दिन पुलिस आकाश और आनंद को अपराध कबूलनामा के लिए शिलांग में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने लेकर गई थी। एसआइटी प्रमुख हरबर्ट खरकोनगर ने बताया कि हम फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस तरह के अपराध में पुलिस के पास मौजूद मटेरियल साक्ष्य भी अहम होते हैं।
जांच प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, हम चार्जशीट पेश करेंगे। पुलिस की तैयारी सोनम, राज व विशाल को भी न्यायाधीश के समक्ष ले जाने की थी लेकिन आकाश व आनंद के कोर्ट में चुप्पी साध लेने से इस प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए रोका गया है।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन