एमपीवी लॉन्च करने की तैयारी में निसान
नई दिल्ली । भारतीय बाजार में निसान एक नई मल्टी-पर्पस व्हीकल (एमपीवी) जल्द लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस सेगमेंट में ग्राहकों को एक नया और बेहतर विकल्प देने की योजना बना रही है। यह एमपीवी सब-4 मीटर कैटेगरी में आएगी और 7-सीटर होगी, लेकिन इसे ट्राइबर से अलग बनाने के लिए इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। टीज़र के मुताबिक, निसान की इस एमपीवी में फ्रंट और रियर बंपर को मॉडिफाई किया गया है, जिससे यह ट्राइबर से अलग दिखेगी। इसमें नए एलईडी डीआरएलएस और हेडलाइट्स के चारों ओर एलईडी रैप-अराउंड डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा, गाड़ी में एक नई बड़ी ग्रिल होगी, जिसमें हेक्सागोनल पैटर्न शामिल होगा। फीचर्स के मामले में निसान की यह एमपीवी ट्राइबर से ज्यादा एडवांस हो सकती है।
इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और 8-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ये फीचर्स इसे ज्यादा आकर्षक और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बना सकते हैं। हालांकि, निसान ने अभी तक इंजन स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर