वोट चोर अभियान पर गरमाई सियासत, BJP ने पायलट को घेरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इसी बीच बीजेपी ने इस अभियान को लेकर कांग्रेस और सचिन पायलट पर हमला बोला है। बीजेपी IT सेल ने सोशल मीडिया पर कार्टून शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और दीपक बैज को भी दिखाया गया है। कार्टून के साथ कैप्शन दिया गया- “अयोग्य नेतृत्वकर्ताओं के फेर में फंसी कांग्रेस पार्टी… राजस्थान से गिरा, छत्तीसगढ़ में अटका।”
बुधवार को बिलासपुर के तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम में सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने जो आंकड़े सामने रखे थे, उनका अध्ययन करने के बाद पार्टी स्तर पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि, “हम कोई आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन जो डेटा हमने चुनाव आयोग को दिया है, उस पर जांच होना जरूरी है। तथ्य सामने आएं, क्योंकि यह जांच का विषय है।”
बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा बयान, TMC पर साधा निशाना
संजय सिंह का हमला—“राघव चड्ढा ने पंजाब की पीठ में घोंपा छुरा”
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में भीषण सड़क हादसा—शादी से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
CSK की बैटिंग ने आखिरी ओवरों में पलटा गेम
दिल्ली कैपिटल्स के सामने फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की बड़ी चुनौती
राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान—आम आदमी पार्टी में फूट, BJP जॉइन करने की कही बात
पीएम मोदी की बड़ी सौगात—MP को मिलेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें, कई शहरों को फायदा
कागजों में हरियाली, जमीन पर सूखे पौधे