गर्मी की छुट्टियों में सफर आसान, रेलवे ने चलाईं 11 स्पेशल ट्रेनें
रायपुर|गर्मी के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इस बार 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों का संचालन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है. जो 16 जुलाई 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी|
अप्रैल से जुलाई तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
ये ट्रेनें देश के 20 से ज्यादा प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेंगी, जिससे मध्य भारत, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. अनुमान है कि इन ट्रेनों से करीब 1.5 लाख से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट और राहत मिल सकेगी|
किन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें?
रेलवे की ओर से चलाई जा रही ये स्पेशल ट्रेनें लंबी दूरी के व्यस्त रूट्स को कवर करेंगी.
जिनमें प्रमुख रूप से दुर्ग–हरिद्वार, इतवारी–शालीमार, एलटीटी–संतरागाछी, हटिया–एलटीटी, तिरुपति-रक्सौल,
पटना-चर्लपल्ली, गोंदिया–रक्सौल, एलटीटी–हावड़ा, इतवारी–मालदा टाउन और पुणे–संतरागाछी जैसे रूट शामिल हैं.
इन रूट्स पर हर साल गर्मियों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी राहत भरी होगी.
छत्तीसगढ़ में ये एक्सप्रेस ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ सभी प्रमुख स्टेशनों में रुकेगी.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्गः 19 अप्रैल से 29 जून 2026 तक, 11 फेरे
गाड़ी संख्या 08865/08866 इतवारी-शालीमारः 2 अप्रैल से 26 जून 2026 तक, 13 फेरे
गाड़ी संख्या 01001/01002 एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी: 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक, 13 फेरे
गाड़ी संख्या 08609/08610 हटिया-एलटीटी-हटिया: 20 अप्रैल से 17 जून 2026 तक, 9 फेरे
गाड़ी संख्या 07051/07052 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपतिः 13 अप्रैल से 28 मई 2026 तक, 7 फेरे
गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटनाः अप्रैल से 27 मई 2026 तक, 15 फेरे
गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया-रक्सौल-गोंदियाः 25 अप्रैल से 28 जून 2026 तक, 10 फेरे
गाड़ी संख्या 01145/01146 एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी: 14 व 16 अप्रैल 2026, 1 फेरा
गाड़ी संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन: 19 से 27 अप्रैल 2026 तक, 3 फेरे
गाड़ी संख्या 01429/01430 पुणे-संतरागाछी-पुणेः 15 से 24 अप्रैल 2026 तक, 2 फेरे
गाड़ी संख्या 01127/01128 एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी: 24 अप्रैल से 3 मई 2026 तक, 2 फेरे
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी दबाव से बढ़ा तनाव, तेल बाजार में मच सकता है हाहाकार
नोएडा सेक्टर-80 में कर्मचारियों का बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
कहा था—पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को करूंगा आउट
सीजफायर के ऐलान के बाद बड़ा अपडेट — 20,400 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत पहुंचेगा पहला जहाज ‘जग विक्रम’
छत्तीसगढ़ में ‘रेल नीर’ प्लांट फिर से शुरू होगा
सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति रही पूरी तरह सफल
दिल दहला देने वाली वारदात — प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, शव के टुकड़े जमीन में दफन
10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित — इस दिन आएंगे नतीजे, मिनटों में ऐसे करें चेक
Kartik Swami Temple के कपाट 134 दिन बाद खुले — Bharmour में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Uttar Pradesh सरकार का बड़ा फैसला — नोएडा प्रोटेस्ट के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, नया स्ट्रक्चर लागू