आठ साल की मासूम से दुष्कर्म
मैनपुरी । यूपी के मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र में खेत पर गई आठ साल की बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक आठ साल की बालिका बृहस्पतिवार शाम खेत पर गई थी। तभी वहां मौजूद मोहित ने बालिका को पकड़ लिया। कोई उसकी चीख न सुन सके, इसलिए आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां बालिका के साथ हैवानयित की। इस दौरान वहां से अचानक ही गुजरते लोगों को देखा तो आरोपी के पसीने छूट गए। वो बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर वहां से भाग निकला।
लोगों को शक हुआ तो वे लोग खेत में पहुंचे। बच्ची की हालत देख उनके रौंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बच्ची के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल ले जाने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की शिकायत के बाद एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची के आरोप के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। आरोपी मोहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार