बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी
बिलासपुर । रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन का कार्य तीव्र गति से आरंभ हो चुका है । इसके तहत बिलासपुर स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएँ, बेहतर यात्री सुविधाएँ और स्वच्छ व सुगम परिवेश उपलब्ध कराने विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है । स्टेशन को पर्यावरण-अनुकूल तकनीक और डिज़ाइन से पुनर्विकसित भी किया जाएगा। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।
इस निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को आवागमन एवं टिकटिंग से संबन्धित किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए अस्थायी रूप से रेल प्रशासन द्वारा अनेक प्रबंध/बदलाव किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत गेट नं 03 को नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य हेतु अस्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। यात्रियों के आवागमन हेतु गेट नं 1 व 2 पूरी तरह से चालू रहेगा साथ ही गेट नं 04 से सीमित संख्या में यात्रियों का आवागमन किया जा सकेगा। यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) को अस्थायी रूप से स्काउट गाइड विंग (टीटीई विश्राम गृह के पीछे) स्थानांतरित किया जायेगा। सभी अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर को वर्तमान आरक्षण केंद्र में स्थानांतरित किया जायेगा। अस्थायी आरक्षण टिकट केंद्र में नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उपरोक्त बदलाव निर्माण कार्य के प्रगति के आधार पर किया जायेगा, जिसकी अग्रिम सूचना भी समयानुसार दी जाएगी। यात्रीगण अपने यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को समझें और स्टेशन पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट