यूपी के इस जिले में चौड़ी होगी सड़क, राज्यपाल की मंजूरी से मिला रास्ता
लखनऊ|यूपी के अयोध्या जनपद के रौजागांव को पड़ोसी जनपद के आलियाबाद से जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को राज्यपाल ने मंजूर कर दिया है। इससे सीमाक्षेत्र स्थित अलियाबाद, पटरंगा, दरियाबाद, नियामतगंज समेत अन्य गांव के लोगों तथा इस मार्ग से आवागमन करने वालों को सहूलियत होगी। शासन ने इस परियोजना के लिए कुल 24 करोड़ 60 लाख 68 हजार रूपये का बजट स्वीकृत किया है। साथ ही परियोजना पर काम शुरू कराने के लिए दो करोड़ 40 लाख 33 हजार रूपये का बजट आवंटित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड चार की ओर से अलियाबाद-रौजागांव मार्ग पर चैनेज 0.000 से चैनेज 10.300 अर्थात 10 किलोमीटर 300 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी।
लागत का आंकलन कराने के बाद विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति के लिए लखनऊ मुख्यालय भेजवाया गया था। विभाग के प्रस्ताव को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय की ओर से इस परियोजना और इसके बजट की स्वीकृति के लिए आठ दिसंबर 25 को शासन को भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग के अनुसचिव अभिषेक गंगवार की ओर से प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष के माध्यम से भेजे गए पत्र में परियोजना के राज्यपाल की ओर से प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि इस परियोजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में पांच वर्षीय अनुरक्षण लागत 57 लाख 31 हजार सहित 24 करोड़ 60 लाख 68 हजार रुपया मंजूर हुआ है। योजना के तहत सिंगल लेन सड़क जर्जर को चौड़ा किया जाएगा।
नौ करोड़ से बना है रुदौली-रौजागांव मार्ग
शासन की ओर से चार वर्ष पूर्व रुदौली-रौजागांव संपर्क मार्ग के लिए लगभग नौ करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया था। लगभग पांच किमी लंबे इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया गया है। जिसके तहत पांच किमी लंबी सड़क डेढ़ लेन अर्थात साढ़े पांच मीटर चौड़ाई की हो गई है। रुदौली- रौजागांव मार्ग नगर को सीधे नेशनल हाइवे से जोड़ता है और 84 कोसी परिक्रमा के साधु-संत मलकनिया धाम से इसी मार्ग होते हुए बाराबंकी जिले के अलियाबाद मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन