मणिपुर के मोरेह में सुरक्षाबलों पर आरपीजी अटैक
इंफाल । मणिपुर में 12 घंटे के अंदर दूसरी बार सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आरपीजी से हमला किया गया, जिसमें मणिपुर पुलिस के 4 और बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है। उन्हें इलाज के लिए इम्फाल भेजा गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह तेंगनौपाल जिले के मोरेह शहर में सर्च ऑपरेशन चल रहा था। टीम ने दो लोगों को पकड़ा, इसी दौरान सुरक्षाबलों पर हमला किया गया। स्थानीय महिलाओं ने भी पकड़े गए लोगों को छुड़ाने का प्रयास किया। सुरक्षाबलों ने भी क्रॉस फायरिंग की। ऑपरेशन जारी है।
उधर, थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 11 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हमलावरों की तीन गाडिय़ों को भी आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर लिलोंग चिंगजाओ इलाके में जबरन वसूली के लिए आए थे, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा, लेकिन बदमाशों ने भागते समय फायरिंग कर दी। आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जान गंवाने वालों में मोहम्मद दौलत (30), एम सिराजुद्दीन (50), मोहम्मद आजाद खान (40) और मोहम्मद हुसैन (22) शामिल हैं। सभी पंगाल (मुस्लिम) बताए गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। प्रशासन का दावा है कि हिंसा पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कफ्र्यू लगा दिया गया है।
सीएम एन बीरेन सिंह ने एक वीडियो संदेश में हिंसा की निंदा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों की आपात बैठक भी बुलाई है। मणिपुर 2023 में काफी सुर्खियों में रहा। यहां पिछले साल 3 मई से हिंसा हो रही है। यहां जातीय संघर्ष में 180 से अधिक लोगों की मौतें हुईं। करीब 60 हजार लोग बेघर हो गए।
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न