लखनऊ जा रही फ्लाइट में बम की अफवाह, आरोपी यात्री गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में विमान की सीट के नीचे बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में सहार पुलिस ने 27 वर्षीय एक यात्री को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्री ने शुक्रवार 26 जनवरी की रात मुंबई से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई 5264 विमान में सीट के नीचे बम रखे होने की झूठी अफवाह फैलाई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तुरंत विमान की गहनता से जांच की गई. आखिरकार जांच के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद आरोपी यात्री को हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ अफवाह फैलाने और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया. पुलिस आरोपी यात्री के इस कृत्य के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित