श्रुति हासन ने ब्वॉयफ्रेंड संग सेलिब्रेट किया बर्थडे
प्रभास स्टारर फिल्म सालार में अपनी शानदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वालीं श्रुति हासन साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्सर देखा जाता है कि श्रुति अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।
हाल ही में बीते 28 जनवरी को अदाकारा ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। इस बीच अब सोशल मीडिया श्रुति हासन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड सांतनु हजारिका और फैमिली के साथ दिखाई दे रही हैं।
श्रुति हासन ने शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो
जन्मदिन के करीब 4 दिन बाद श्रुति हासन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान का है। इस वीडियो में श्रुति अपने ब्वॉयफ्रेंड सांतनु के साथ कोजी होती हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में श्रुति के दोस्त और उनकी मां दिग्गज अभिनेत्री सारिका भी दिख रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में सालार अदाकारा ने लिखा है- जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं, वो सबसे अच्छे हैं। शांत स्वभाव वाली लड़कियां अक्सर केक खाने पर ध्यान देती हैं। प्यार फैलाएं ना कि नफरत, समझदार बनें और बाकी सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस तरह से श्रुति हासन ने बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो के साथ फैंस का शुक्रियादा किया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
इस मूवी में नजर आएंगी श्रुति हासन
डायरेक्टर प्रशांत नील की सालार की सफलता के बाद श्रुति हासन आने वाले समय में पैन इंडिया फिल्म डकैत में नजर आएंगी। इस मूवी में एक्टर अदिवी शेष लीड रोल में मौजूद हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का धमाकेदार टीजर वीडियो भी रिलीज किया जा चुका है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला