लगान की शूटिंग को लेकर किए थे विशेष इंतजाम
मुंबई । हाल ही में फिल्म लगान में अर्जन का किरदार निभाने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान उस दौर की कुछ खास यादें साझा कीं। अखिलेंद्र मिश्रा के मुताबिक, फिल्म के सेट पर खाना-पानी, हेल्थ और हाइजीन को लेकर जो इंतजाम किए गए थे, वो उस वक्त इंडस्ट्री के लिए काफी अनोखे थे।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग गुजरात के भुज के आसपास के गांवों में हुई थी और वहां जो व्यवस्थाएं थीं, वो किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से कम नहीं थीं। उन्होंने कहा कि वहां हर तरह का खाना उपलब्ध था चाहे वह भारतीय खाना हो या कॉन्टिनेंटल। विदेशी आर्टिस्ट्स के लिए खास तौर पर कॉन्टिनेंटल फूड की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वे भी भारतीय खाने को ज्यादा पसंद कर रहे थे। उनका कहना था कि विदेशी कलाकार भी आखिर में भारतीय सेक्शन में ही जाकर खाना खाते थे। सेट पर सबसे कड़े नियमों में से एक था कि कोई भी कलाकार या क्रू लोकल पानी नहीं पीएगा। सभी को मिनरल वॉटर यानी बिसलरी उपलब्ध कराई जाती थी। यहां तक कि कुछ लोग तो बिसलरी से हाथ-मुंह धोने के साथ-साथ बाल भी धोते थे। अखिलेंद्र ने मजाकिया लहजे में बताया कि दूसरे प्रोडक्शन हाउसेज़ में जहां मिनरल वॉटर बचाकर रखने की हिदायत होती थी, वहीं ‘लगान’ के सेट पर बिसलरी की कोई किल्लत नहीं थी। उन्होंने आमिर खान और उनकी तब की पत्नी रीना दत्ता की जमकर तारीफ की।
उनके अनुसार आमिर खान नायक होते हुए भी ज़मीन पर बैठकर सभी के साथ खाना खाते थे और रीना दत्ता ने प्रोडक्शन को बेहद बारीकी और ईमानदारी से संभाला था। मिश्रा ने कहा कि उस समय यह साफ नजर आता था कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जुनून था, एक मिशन था, जिसे पूरी टीम ने मिलकर पूरा किया। लगान की इस सफलता के पीछे सिर्फ एक अच्छी स्क्रिप्ट ही नहीं, बल्कि वह समर्पण और अनुशासन भी था जो अब शायद ही देखने को मिलता हो। बता दें कि आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म लगान न सिर्फ अपनी कहानी और अभिनय के लिए याद की जाती है, बल्कि इसके पीछे की मेहनत और शानदार मेनेजमेंट की मिसाल भी पेश करती है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।