Sitapur में कस्टडी के दौरान आरोपी ने खुद को किया घायल
सीतापुर|यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार देर रात एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया, उसका नाम आशीष बताया जा रहा है। वह रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बाबूवापुर का रहने वाला है।बताया गया कि आशीष जनवरी महीने में एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने इसे पकड़ लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसने अपने पास रखी ब्लेड से अपने ही गले को रेत लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।आरोपी के पास कैसे रह गई ब्लेड... जांच शुरू घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास ब्लेड कैसे रह गई, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी ने जिस समय गर्दन रेती, उस समय उसे जेल में दाखिल कराने की कवायद चल रही थी।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर