दुल्हन निकली प्रेग्नेंट! अस्पताल से फरार
मेरठ । यूपी के मेरठ में शादी के 3 दिन बाद एक दुल्हन फरार हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर ससुराल वाले जब बहू को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने बहू को प्रेग्नेंट बता दिया। इस बीच मौका देखकर बहू अस्पताल से ही फरार हो गई। यह मामला मेरठ के शास्त्री नगर इलाके का है जहां कुछ दिन पहले सीमा नाम की लड़की की शादी हुई और वह अपने ससुराल आ गई। जिसके बाद अचानक सीमा की तबीयत खराब हुई। पेट दर्द की शिकायत लेकर पास के क्लीनिक में सास बहू को लेकर पहुंच गई, लेकिन डॉक्टर ने चेकअप के बाद बहू को प्रेग्नेंट बता दिया। जिसके बाद ससुराल वालों के होश उड़ गए। अपनी पोल खुलते देखकर बहू मौके से ही फरार हो गई।
इसके बाद अब ससुराल वाले बहू पर तमाम आरोप लगाकर उसकी तलाश में जुटे हैं। अभी तक बहू लापता है। मामले में नौंचदी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की शादी के लिए शिवशक्ति नगर के रहने वाले बिचौलिए अर्जुन ने उनसे संपर्क किया था। उसने कहा था कि वह लोनी निवासी एक युवती से शादी करवा सकता है लेकिन दहेज में सामान नहीं मिलेगा। उसने शादी कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। अर्जुन 25 जनवरी को उन्हें दिल्ली लालकिला के पीछे एक मंदिर पर ले गया यहां युवती से शादी करा दी। जब दुल्हन की पोल खुली तो परिवार वाले दुल्हन के घर वालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में पता चला कि दुल्हन के सभी रिश्तेदार भी किराए के थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन