ग्वालियर के चिड़ियाघर मे बाघिन दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के चिड़ियाघर (गांधी प्राणी उद्यान) से खुशखबरी आई है। यहां एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से एक सफेद रंग का है। तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है।चिड़ियाघर के प्रभारी उपेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार को बाघिन दुर्गा ने शुक्रवार-शनिवार की रात गांधी प्राणी उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था।
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी