काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन की समय सारिणी तय
पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसकी समय सारिणी तैयार कर ली गई है। संचालन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है। यह ट्रेन काठगोदाम से बदायूं, कानपुर होते हुए चलाई जाएगी। काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच यह ट्रेन 648 किमी की दूरी औसतन 13 घंटे में तय करेगी।
14122 काठगोदाम-सूबेदारानागंज एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे काठगोदाम से चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं, बहेड़ी होते हुए 11:50 बजे इज्जतनगर, दोपहर 12:05 बजे बरेली सिटी, 12:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 1:10 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर होते हुए रात 10:35 बजे सूबेदारानागंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 14121 सूबेदारानागंज-काठगोदाम विशेष ट्रेन सुबह 5:30 बजे सूबेदारानागंज से चलने के बाद दोपहर 2:10 बजे बदायूं, 3:07 बजे बरेली जंक्शन, 3:20 बजे बरेली सिटी जंक्शन, 3:40 बजे इज्जतनगर आएगी और शाम 6:05 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
पूरनपुर से बरेली के लिए जल्द मिलेगी सीधी ट्रेन : जितिन
पीलीभीत के पूरनपुर में शुक्रवार को एक बरातघर में हुए आशा सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री/ सांसद जितिन प्रसाद ने कहा कि शीघ्र ही बरेली के लिए सीधी ट्रेन चलवाई जाएगी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़वाने के लिए प्रयास करने की बात भी कही। समारोह में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को प्रेशर कुकर बांटे गए।
गरुड़ पुराण में वर्णित कर्मों का फल, यमलोक में देना पड़ता है हिसाब
ऐसा भोजन बना सकता है जीवन में कलह, शास्त्रों में बताए गए नियम जरूर जानें
कलावा उतारने के बाद ये गलती भारी पड़ सकती है, भूलकर भी न करें ये काम
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार