ट्रंप ने ईरान पर कार्रवाई रोकी, तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित बड़े हमले को दो हफ्तों के लिए टालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सुरक्षित गुजरने की अनुमति देता है, तो फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकी जा सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
इस फैसले का असर तुरंत वैश्विक बाजारों पर दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत करीब 18% गिरकर लगभग 92.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 6% गिरकर 103.40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। हालांकि, ये कीमतें अभी भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से ज्यादा हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों में भरोसा
वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। एसएंडपी 500 के फ्यूचर्स लगभग 2.4% ऊपर चले गए, जिससे निवेशकों में भरोसा बढ़ता नजर आया। बाजार को उम्मीद है कि अगर तनाव कम होता है, तो आर्थिक हालात भी स्थिर हो सकते हैं।
ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है। ट्रंप ने बताया कि यह एक 'दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर' होगा, यानी इस दौरान न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। हालांकि इस समझौते के लिए एक बड़ी शर्त रखी गई है, ईरान को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना होगा।
अमेरिका को ईरान ने भेजा 10 बिंदु वाला शांति प्रस्ताव
ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं वाला एक कारगर शांति प्रस्ताव आया है, जिससे 28 फरवरी से चल रहे युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकल सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि अगले दो हफ्तों में हालात किस दिशा में जाते हैं, क्या शांति बनेगी या फिर तनाव फिर से बढ़ेगा।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें तेज, शांति वार्ता फिर शुरू होने के संकेत
काव्या मारन की स्माइल ने फिर जीता फैंस का दिल
देहरादून पर मां डाट काली की विशेष कृपा: पीएम मोदी का बड़ा बयान
संजू सैमसन को ICC ने मार्च का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना
पाकिस्तान में आशा भोसले के गाने प्रसारित करने पर विवाद, चैनल को नोटिस जारी
हरिवंश दोबारा बन सकते हैं उपसभापति, सरकार कर रही मंथन, विपक्ष ने उठाए सवाल
नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी
MP में जनगणना का काउंटडाउन शुरू, महिलाओं से जबरन जानकारी नहीं ले सकेंगे कर्मचारी
वैभव सूर्यवंशी शून्य पर आउट, चर्चा में आया मैच