दो दिवसीय एनक्यूएस प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
अम्बिकापुर : एनक्यूएस कार्यक्रम प्रशिक्षण के गुणवत्ता में वृद्धि के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 10 एवं 11 मार्च को अम्बिकापुर में किया गया। जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति विलास भोसकर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के मार्गदर्शन में डॉ. गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के सहयोग से समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के चिकित्सा अधिकारियों, आरएमए स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन एवं फार्मासिस्ट ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिसेफ की ओर से डॉ. अक्षय तिवारी राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को ने कहा, यह ट्रेनिंग हेल्थकेयर गुणवत्ता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा एवं यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। ट्रेनिंग में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पेंद्र राम, जिला आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. प्रीति मानिक, अस्पताल सलाहकार स्वस्ति शुक्ला, लैब तकनीशियन नवीन सिंह, एनसीडी सलाहकार शेखर राय एवं जिला प्रोग्राम प्रबंधन टीम के सहायकों से सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा