तालाब में गिरे दो मासूम, एक की हुयी मौत
फिरोजाबाद, जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला में मंगलवार को पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ने की कोशिश कर रहे दो मासूम तालाब में गिर गए जिनमें से एक मासूम की तो मौत हो गई जबकि दूसरे बालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया । गांव नगला तुला में रहने वाले हरेंद्र का 3 साल का बेटा यश अपने साथी मयंक के साथ खेल रहा था। खेलते- खेलते यह दोनों ही बालक एक पेड़ पर लगे बेर तोड़ने का प्रयास करने लगे। पेड़ पर चढ़ने दौरान इनका पैर फिसला और तालाब में डूब गए। जिनमें से ग्रामीणों ने मयंक को तो सुरक्षित निकाल लिया जबकि यश की तालाब में डूबने से मौत हो गई । इस घटना से परिजनों का रो-रो कर होकर बुरा हाल है।
1 लाख सोलर पंप और 1299 करोड़ फसल बीमा को, बजट में किसानों पर फोकस
ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ का दावा- भारत के हमले से पस्त हुआ पाकिस्तान
बजट से पहले विपक्ष का हंगामा, खाली गुल्लक लेकर किया प्रदर्शन
अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें