सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
भोपाल|मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूचना आयुक्त की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली बेहद धीमी है और यह “सांप की तरह धीरे-धीरे रेंगती है|”
सूचना आयुक्तों की जल्द नियुक्ति की मांग
सिंघार ने कहा कि प्रदेश में सूचना आयुक्तों की जल्द नियुक्ति होनी चाहिए. इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव से बातचीत भी हुई है और सरकार की ओर से दो सूचना आयुक्तों की भर्ती किए जाने की बात कही गई है|
हाई कोर्ट के फैसले पर जताया सम्मान
मुकेश मल्होत्रा मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने कहा कि वे न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दबाव बनाकर फैसला कराया है|
पेड न्यूज मामले को लेकर भाजपा पर आरोप
सिंघार ने कहा कि भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज का मामला अभी भी लंबित है. उनका आरोप है कि भाजपा इस मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, ताकि राज्यसभा में कांग्रेस को सीट न मिले. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी|
गैस सिलेंडर और महंगाई पर भी घेरा
गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि सरकार हमेशा देर से जागती है. कोविड के समय भी सरकार ने देर से फैसले लिए थे. उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स कम करने की बजाय अपना खजाना भरने में लगी है और इस पर राज्य व केंद्र सरकार को मिलकर निर्णय लेना चाहिए|
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?