यूपी एटीएस ने तीन महिलाओं सहित चार रोहिंग्या नागरिकों को किया गिरफ्तार
लखनऊ । यूपी आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीता पार कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्वयं को भारतीय नागरिक बताने वाले तीन महिलाओं सहित चार रोहिंग्या नागरिकों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। ये सभी ट्रेन द्वारा सिलचर, असम से दिल्ली जा रहे थे। एटीएस से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मूल रूप से म्यांमार के निवासी हैं और यहां रहने के लिए बांग्लादेश के रास्ते भारत आए थे। खुद को भारतीय नागरिक बताने के उद्देश्य से उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाए थे। एटीएस को उनके पास से फर्जी आधार कार्ड मिला है। यूपी एटीएस की टीम ने रोहिंग्या नागरिक आमिर हमजा पुत्र इमाम हुसैन, मीना जहां पुत्री नूर आलम, सुकुरा बेगम पुत्री हसमतुल्लाह व ओनारा बेगम पुत्री मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। एटीएस को उनके पास से एक मोबाइल फोन व सभी के पास एक-एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल