वैभव की बल्लेबाजी क्षमताओं को देखकर हैरान हैं दिग्गज क्रिकेटर
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वैभव ने इस सत्र में जिस प्रकार 35 गेंदों में ही शतक लगा दिया उससे दिग्गज भी हैरान हैं और कई लोगों का मानना है कि वह भविष्य का सितारा है। वैभव ने स्पिनर राशिद ख़ान के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा का सामना बेखौफ होकर किया जिससे उसकी उनकी क्षमताओं का अंदाजा होता है। वैभव के प्रदर्शन को लेकर उसके बचपन के कोच बेहद उत्साहित हैं अनका मानना है कि वह आने वाले समय में भारतीय टीम में शामिल होगा। वैभव की पारियों को लेकर भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ सबा करीम ने कहा, मैंने वैभव की ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अंडर-19 और कुछ दूसरी पारियों के वीडियो देखे थे। उसके बाद से ही मैं समझ गया था कि उसमें अलग ही बात है। वैभव की प्रतिभा के बारे में वो कहते हैं, मैं उनसे शतक की उम्मीद तो नहीं कर रहा था पर इस 14 साल के बल्लेबाज़ 145 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा रफ़्तार से फेंकी गई गेंदों को अच्छे तरीके से खेलते देखना एक शानदार अनुभव था।
वहीं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण आमरे भी वैभव के प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा ,वैभव के खेल में जो चीज मुझे सबसे पसंद है वो है टाइमिंग. चाहे आप नए बल्लेबाज़ हों या फिर अनुभवी, बैटिंग पूरी तरह टाइमिंग का मामला है। उस दिन वैभव ने दिखाया उसकी टाइमिंग कितनी बेहतरीन है। वो जानता है कि चौका-छक्का कैसे मारा जाए। उससे भी ज्यादा वो ये जानता है कि गेंदबाजों पर हावी होकर कैसे खेला जाए। साथ ही कहा कि ऐसी सभी प्रतिभाएं अपनी क्षमताओं को लेकर आत्मविश्वास से भरी होती हैं। उनके सामने ये साफ होता है कि उन्हें क्या करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल