बाइक की टक्कर से ग्रामीण की हुई मृत्यु
कोरबा कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कटकीडबरी में एक बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय ग्रामीण नरेंद्र कंवर की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कंवर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले में नहाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, सामने से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र कंवर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पहले हरदीबाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही नरेंद्र कंवर ने दम तोड़ दिया।
मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। वहीं, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच के लिए हरदीबाजार थाने को डायरी भेजी जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाए।
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर