बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा, ट्रेन फूंका, 5 की मौत
ढाका। बांग्लादेश में कल यानी 7 जनवरी को आम चुनाव हैं। यहां राज्य की वर्तमान शेख हसीना सरकार के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। जिसके चलते दो दिन पहले कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अब चुनाव से ठीक पहले उपद्रवियों ने एक ट्रेन में आग लगा दी,जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। आग के हवाले की गई बेनापोल एक्सप्रेस के चार डिब्बे जलकर खाक हो गए। बांग्लादेश फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रेन के जले हुए डिब्बों से पांच शव बरामद किए। मृतकों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम करीब 9.35 बजे घटनास्थल पर पहुंची थी और रात साढ़े 11 बजे आग पर काबू पाया गया। ट्रेन ढाका जा रही था। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका गोपीबाग इलाके में यह घटना शुक्रवार की रात करीब 9.05 बजे हुई।
बता दें कि यह घटना बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुई। 7 जनवरी को यहां चुनाव है। इससे पहले उपद्रवियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यात्री ट्रेन में आगजनी की इस घटना के अफरा तफरा मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बता दें कि बांग्लादेश में सात जनवरी को आम चुनाव है। बांग्लादेश में इस समय शेख हसीना की सरकार है। उनकी पार्टी का नाम आवामी लीग है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है। बीएनपी ने पूरी तरह चुनाव का बहिष्कार किया है। बांग्लादेश में कुल 300 सीटें हैं। पिछले चुनाव में आवामी लीग ने 300 में से 290 सीटें जीती थीं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन