ऑर्डर करने के बावजूद क्यों नहीं आ रहे Zomato से खाना? जानिए पूरी स्थिति
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी का नाम बदलने वाला है. अब जोमैटो पर ऑर्डर करने पर आपको खाना नहीं मिलेगा. क्योंकि जोमैटो को मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने नाम बदलने की मंजूरी दे दी है. अब कंपनी का नाम जोमैटो की जगह Eternal Limited हो जाएगा.
कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि कंपनी के नाम बदलने की अनुमति मिल गई है. 20 मार्च 2025 से ही कंपनी का नाम बदल गया है. जोमैटो ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी का नाम 20 मार्च 2025 से “इटरनल लिमिटेड” हो गया है.
दूसरी बार बदला कंपनी का नाम
यह इस महीने की शुरुआत में हुए अपडेट के बाद आया है, जिसमें गुरुग्राम स्थित कंपनी के शेयरधारकों ने अपनी मूल इकाई का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के लिए शेयरधारकों की अनुमति मांगी थी. कंपनी दूसरी बार खुद को रीब्रांड कर रही है. इसकी स्थापना 2008 में फूडीबे के रूप में हुई थी और 2010 में इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया.
कुछ महीने पहले कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा था कि हम कंपनी के शेयर होल्डर्स से कंपनी के इस फैसले का समर्थन करने की उम्मीद करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि जब उन्हें मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदल जाएगी. हम अपने स्टॉक टिकर में भी बदलाव करेंगे.
क्यों बदला गया नाम
जोमैटो ने अपनी कंपनी ब्लिंकिट के फ्यूचर को देखते हुए यह फैसला लिया है. दीपिंदर गोयल ने बताया था कि जब हमने ब्लिंकिट को नए तौर पर शुरू किया था, तब इसका प्रमोशन कंपनी के जरिए किया गया. हमारे दिमाग में यह बात थी कि जब जोमैटो की तरह हमारी कोई कंपनी हो जाएगी, तो इसका नाम बदलेंगे. अब मुझे लगता है कि ब्लिंकिट वह है. ब्लिंकिट का बिजनेस आगे बढ़े इसके चलते कंपनी ने यह फैसला किया है.
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव