मप्र में इस सप्ताह शीतलहर से राहत
भोपाल । मध्यप्रदेश में इस सप्ताह शीतलहर नहीं चलेगी। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट जारी रहेगी।सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहा। मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश के जिन शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री और दिन में 22 डिग्री सेल्सियस से कम है, वहां मौसम विभाग ने स्कूलों की छुट्टी रखने का सुझाव दिया है। इसके अलावा अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था और मजदूरों को रात व सुबह के समय काम करने पर रोक लगाने के सुझाव भी दिए हैं।
बर्फीली हवा की वजह से ठंड का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी हिस्से में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।
मायावती का आरोप: कांग्रेस ने नहीं निभाया महिला आरक्षण का वादा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
जबलपुर से पहुंचा इंजन, तब जाकर चली मालगाड़ी; व्यवस्था पर उठे सवाल
परिसीमन पर सियासी संग्राम तेज, संसद से सड़क तक प्रदर्शन—स्टालिन का विरोध उग्र
T20 वर्ल्ड कप में हड़कंप, कनाडा टीम की गतिविधियों पर ICC की नजर
‘अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान…’ हरिवंश नारायण के तीसरी बार उपसभापति बनने पर पीएम मोदी का बयान
IPL 2026: बुमराह क्यों हैं बेअसर? इरफान पठान ने खोला राज
मर्डर केस में गिरफ्तार सिंगर d4vd, 14 साल की लड़की की हत्या का शक